सिमरी: रंगी डेरा में गरीब किसान की तीन झोपड़ियां जलकर राख, भूसा घर व दालान में भी आग, उचित मुआवजे की मांग
Simri, Buxar | May 6, 2026 रंगी डेरा मेंमंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक गरीब किसान की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान उमाशंकर यादव अपनी झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में रखे भूसा घर तथा दालान को भी अपनी चपेट में ले लिया।