घोड़ाडोंगरी: नगरपालिका की बड़ी पहल: मशीनों से सड़कों की आधुनिक सफाई, शहर की सड़कें दिखीं चमचमाती और स्वच्छ
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सारणी नगरपालिका लगातार शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। बुधवार को नगरपालिका द्वारा आधुनिक सफाई मशीनों के माध्यम से शहर की प्रमुख सड़कों की सफाई कराई गई। मशीनों से की जा रही सफाई के चलते सड़कें पूरी तरह साफ और चमचमाती नजर आईं, जिससे लोगों ने भी नगरपालिका की इस पहल की सराहना की।