चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 के निवासी प्रफुल्ल महतो के पुत्र सुनील महतो की हत्या 15 नवंबर की रात हवाई पट्टी के पास कर दी गई। 16 नवंबर की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सुनील 15 नवंबर की शाम अपनी बाइक (जेएच 05 डीसी 5369) से निकला था।