परबत्ता: परबत्ता थाना क्षेत्र में ऑनलाइन फॉर्म दुकान से ₹45 हजार की चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
परबत्ता थाना क्षेत्र के सिराजपुर टावर चौक स्थित एक ऑनलाइन फॉर्म भरने की दुकान से करीब 45 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दुकानदार ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम ठुठी निवासी अभिषेक कुमार ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 18 मई 2026 को सुबह करीब 11:36 बजे एक युवक उनकी दु