बलिया: सदर तहसील में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानून-गो पर हुए फायर को लेकर सुनाई खरी-खोटी
Ballia, Ballia | Apr 4, 2026 सदर तहसील में शनिवार की दोपहर एक बजे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और सीडीओ ओजस्वी राज ने जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और वरासत से संबंधित सामने आए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।