कोटड़ी: मंशा गांव में आयोजित हुआ पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम
मंशा गांव में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोटड़ी थानाधिकारी महावीर मीणा की पहल से मंशा श्याम मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम, आत्मरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।