निघासन: निघासन में झमाझम बारिश से जलभराव, तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित
निघासन तहसील क्षेत्र में शनिवार को लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के चलते कस्बे और आसपास की कई सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने शिव विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।