भिट्ठा थाना क्षेत्र में 310.5 लीटर देशी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण
भिट्ठा थाना अंतर्गत विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 310.5 लीटर देशी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सुरसंड के अंचलाधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई। थाना क्षेत्र के 09 अलग-अलग कांडों में जब्त शराब को नियमानुसार विनष्ट किया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया।