सतना। जिला अस्पताल रोड पर एक बार फिर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम रघुराजनगर, डीएसपी ट्रैफिक और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को साफ कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियां और अवैध पार्किंग मे खड़े वाहनों को उठाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया हैं।