निघासन कोतवाली क्षेत्र के शिवाला पुरवा गांव निवासी पीड़ित निहाल कुमार पुत्र केदारी लाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके बड़े भाई सुनीत कुमार का वर्ष 2021 में एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के लिए पैसे न होने पर गांव के ही अतर सिंह पुत्र लालजी ने उसे तीन लाख रुपये उधार दिए थे और ब्याज न लेने का भरोसा दिलाया था।