बालोद: जनदर्शन में ग्रामीण पहुंचे, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, भूमि पट्टा, भूमिहीन योजना और पशु शेड निर्माण की मांग की
Balod, Balod | Apr 27, 2026 बालोद के कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने जनदर्शन कक्ष में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।