उज्जैन शहर: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में नेटवर्क अपग्रेड और रेलवे ब्रिज निर्माण की समीक्षा
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने टेलीकॉम और रेलवे अधिकारियों से चर्चा की। सिंहस्थ के दौरान नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए 300 किलोमीटर क्षेत्र में फाइबर डालने मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने और लगभग सो नए पोल साइड लगाने पर सहमति बनी|