पटना ग्रामीण: बिहार में भूमि सुधार की बड़ी तैयारी, बसेरा-3 अभियान होगा शुरू, 5 जिलों में 15 अगस्त तक सर्वे का लक्ष्य
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभाग की उपलब्धियों और भावी योजनाओं को लेकर बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द बसेरा-3 अभियान शुरू होगा, जिसके तहत उन लोगों को जमीन दी जाएगी जिन्हें पर्चा मिल चुका है। सरकार खासमहल जमीन को फ्रीहोल्ड करने की तैयारी में है और