नौगावां सादात: नौगांवा में ईको की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
नौगावां सादात पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय अभिषेक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार शाम को वह किसी काम से खेड़का गया था वहां से लौटते समय ईको ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की, बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ सालों के भीतर दूसरे जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।