तखतपुर: हाई स्कूल लोहरसी में मारपीट से हंगामा, छात्रों के दो गुट भिड़े, शिक्षा विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे बिलासपुर के सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल,हाई स्कूल लोहरसी में मारपीट से हंगामा,छात्रों के दो गुट भिड़े, शिक्षा विभाग और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल,मस्तूरी जनपद के हाई स्कूल लोहरसी में छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े से हड़कंप मच गया। स्कूल गेट के बाहर लाठी-डंडे चले और एक छात्र घायल हुआ। पुलिस पहुंचते ही छात्र फरार हो गए।