पत्रकारों की कवरेज पर दिल्ली पुलिस का पहरा? सामने आए 4 नए तुगलकी ‘मीडिया नियम’!
Description:
प्रोटेस्ट की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस के नए निर्देशों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वैध ID या PIB/DIP कार्ड, कार्ड को गले में साफ़ दिखाना, पुलिस ऑपरेशन में बाधा न डालना और प्रदर्शनकारियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना- इन चार नियमों को लेकर पत्रकारिता और प्रेस की स्वतंत्रता पर बहस तेज हो गई है। सवाल यह है कि ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है या उनकी कवरेज पर सीमाएं तय की जा रही हैं? जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के विवाद के बीच सामने आए इन निर्देशों पर आपकी क्या राय है?
#DelhiPolice #Journalists #PressFreedom #MediaFreedom #Journalism #JantarMantar #DelhiProtest #Media #Journalist #BreakingNews #NewsUpdate #WeeHoursNews
Bihar, India | Oct 8, 2026