लोहंडीगुडा: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखने पर पीसीसी दीपक बैज ने किया तीखा हमला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखना पूर्णतः चाटुकारिता को दर्शाता है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद तीन ब्लॉकों से बढ़कर 14 जिलों तक फैल गया, और अब वे इसकी जिम्मेदारी पूर्व की केंद्र सरकार पर डाल रहे हैं।