सासनी: जमीन के विवाद में लड़ाई-झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त और पत्नी के साथ मारपीट करने वाले दूसरे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Apr 1, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। गांव सिताहरी में खेत पर परिवार के लोगों से जमीन के विवाद को लेकर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 1 अभियुक्त एवं सासनी के नानऊ रोड कोतवाली चौराहे पर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।