आठनेर नगर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस विधायक फूलसिंह बराईया का पुतला जलाया । विधायक द्वारा महिलाओं के लिए विवादित बयान दिया । माता-बहनों एवं मातृशक्ति के विरुद्ध की गई अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस विधायक के बयान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।