मोहनपुर: देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
देवघर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नकद राशि, मोबाइल फोन और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है जिसकी जानकारी देवघर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी बताया कि 8 जुलाई की रात मोहनपुर की ओर से देवघर आ रही है पिकअप वैन की तलाशी ली गई।