हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने कल्याण भूमि के पास यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई
जिला मुख्यालय पर रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने जंक्शन के कल्याण भूमि के पास यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा ने बताया कि एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया है।