गोरखपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध: मोबाइल के साथ पकड़ा गया 'मुन्ना भाई', मेटल डिटेक्टर बजने पर 'चेन' बताकर किया गुमराह
आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान नीना थापा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई,जहां एक शातिर परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। हालांकि समय रहते उसे पकड़ लिया गया, जिससे बड़ी गड़बड़ी टल गई। मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए गेट पर तैनात सब इंस्पेक्टर और छः सिपाहियों को निलंबित कर दिया