मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन, रात 11:30 बजे से हाईवे पूरी तरह बंद, लंबा जाम
मसूरी। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे मसूरी-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। समाचार लिखे जाने तक मार्ग खोलने का कार्य शुरू नहीं हो सका था और लोग जेसीबी मशीन के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। लगातार बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे मार्ग बहाल होने में समय लग सकता है।
गौरतलब है कि भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही जनपद देहरादून में रेड अलर्ट जारी किया था तथा एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। देर रात हुआ यह भूस्खलन प्रशासन की चेतावनी