घोड़ाडोंगरी: सारनी में विक्की सिंह का भव्य स्वागत, प्रेम नगर चौराहा बना जश्न का केंद्र
सारनी में बुधवार शाम 7 बजे जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिला महासचिव विक्की सिंह के प्रथम गृह नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेम नगर चौराहा पर आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।