डेहरी: डेहरी पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बेहोश, 4 की हालत गंभीर
Dehri, Rohtas | Jun 14, 2026 डेहरी पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बेहोश, 4 की हालत गंभीर। डेहरी पुलिस लाइन में बीसैप-2 की ट्रेनिंग के दौरान शनिवार को अचानक 16 महिला प्रशिक्षु बेहोश हो गईं। घटना से प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि परेड और शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान तेज गर्मी एवं थकावट के कारण प्रशिक्षु महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई।