वैर: वैर में तहसील कार्यालय के पीछे कॉलोनी में दिखा पैंथर का शावक, मचा हड़कंप
भरतपुर। वैर तहसील कार्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी में पैंथर का शावक दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शावक की तलाश शुरू की। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।