मड़ियाहू: आरटीआई आवेदन की रंजिश में मारपीट, अपहरण व जानलेवा हमले का आरोप, प्रधान समेत 5 पर दर्ज हुआ मुकदमा
बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में आरटीआई आवेदन को लेकर उपजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अपहरण और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।