सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने बिजली चोरी के मामलों में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय से जारी हुए थे वारंट
सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इरशाद अली पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी ग्राम उग्राहु तथा रवि पुत्र जयपाल निवासी ग्राम भरतपुर शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।