कोयलीबेड़ा में पहली बार किसी स्वास्थ्य शिविर में मिली सोनोग्राफी की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल से कोयलीबेड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्र में पहली बार किसी शिविर में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
सोनोग्राफी के लिए ग्रामीणों को कांकेर या अन्य दूरस्थ स्थानों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ी। शिविर में ही 41 लोगों की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई। यह सुविधा विशेष रूप से महिलाओं और गर्भवती माताओं के लिए बड़ी राहत बनी।
ग्राम सुलांगी निवासी श्रीमती मेघरे पोटाई ने बताया कि पिछली चार गर्भावस्थाओं के दौरान सोनोग्राफी के लिए उन्हें कोयलीबेड़ा से बाहर जाना पड़ता था। इस बार शिविर में ही निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।
वहीं श्रीमती हस्तिना नाग, कोयलीबेड़ा निवासी, ने बताया कि उन्हें सोनोग्राफी के लिए कांकेर जाने की नहीं पड़ी और शिविर में ही उनकी जांच हो गई।
दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और एक ही स्थान पर जांच, उपचार एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना सेवा सेतु शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन की जनसेवा की महत्वपूर्ण पहल है।
कोयलीबेड़ा में पहली बार शिविर में सोनोग्राफी की सुविधा — सेवा संकल्प की दिशा में एक और सार्थक कदम।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
Kanker, Chhattisgarh | Oct 4, 2026