बालोद: पॉलीटेक्निक कॉलेज में 180 में से 115 सीटों का आवंटन, 22 जुलाई तक तीन चरणों में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया
Balod, Balod | Jun 25, 2026 बालोद जिले के ग्राम दुधली मालीघोरी स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। फर्स्ट सेमेस्टर की 180 सीटों में से पहले चरण में 115 सीटों का आवंटन किया गया है। वहीं सेकंड ईयर की 46 सीटों का भी आवंटन हुआ है। तीन चरणों में चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया 22 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।