शंभूगंज: गढ़ी कुर्मा गांव के विद्यालय में नशे में मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गढ़ी कुर्मा गांव के बुनियादी विद्यालय में नशे में धुत होकर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने वाले युवक रविंद्र कुमार सिंह उर्फ मुनका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।