लातेहार: बभंडी कब्रिस्तान निर्माण कार्य का भूमि पूजन, जल्द शुरू होगा निर्माण
बरवाडीह : विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह की अनुशंसा पर स्वीकृत बभंडी कब्रिस्तान निर्माण योजना का रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। विधायक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह व उपमुखिया सुनीता देवी शामिल हुए। चर्च के फादर राजेश बारला और फादर सीबी ने विधि-विधान से भूमि पूजन कराया।