बारुन: बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे युवक की डिक्की से ₹50 हजार की चोरी, पुलिस कर रही है CCTV खंगालने
बारुण थाना क्षेत्र में चोरों ने एक युवक की मोटरसाइकिल की डिकी खोलकर 50 हजार रुपये पार कर दिए। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित अपनी मां के साथ बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रहा था। इस संबंध में थाना क्षेत्र के गठौली के पीड़ित अरविन्द चौधरी ने बारुण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।