पिछोर: ग्राम ढला में गंगा दशहरा पर बरसे फूल, जल गंगा संवर्धन अभियान संपन्न, विधायक हुए शामिल
गंगा दशहरा पर ग्राम ढला में जल गंगा संवर्धन अभियान आज सोमवार सुबह 11:30 बजे मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह लोधी के पहुंचते ही पूरा गांव डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर झूम उठा।विधायक जी के ढला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल बरसाकर धूमधाम से स्वागत किया।विधायक ने कलशों का पूजन किया।डीजे-बैंड की धुन पर कलश यात्रा निकली और पूरा गांव भक्तिमय हो गया।