इस्माइलपुर: गोपालपुर में अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरणाचक गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप कुमार (पिता– स्व. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया एक देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुआ है