जगाधरी: अपनी पुरानी मांगों को लेकर यमुनानगर के सरकारी डॉक्टर कल रहेंगे स्ट्राइक पर। कल से पूर्ण रूप से रहेगी ओपीडी बंद।
सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आवाहन कर पर कल प्रदेश भर के सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। यमुनानगर के भी सरकारी डॉक्टरों ने कल पूर्ण रूप से ओपीडी बंद रख हड़ताल करने का फैसला लिया है। संगठन के अध्यक्ष डॉ विपिन का कहना है कि उनकी मांगे पुरानी है और सरकार ने भी उनकी मांगों को मान लिया था, लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ है इसीलिए यह निर्णय लिया गया है।