गुलाना: 10-15 फीट के मौसम गुब्बारे से जुड़ा सेंसर खेत में गिरा, ग्राम तिंगजपुर के ग्रामीण ने पुलिस को सौंपा
ग्राम तिंगजपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे आसमान से गिरा गुब्बारा देख ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। लोगों ने इसे ड्रोन समझा, लेकिन यह मौसम विभाग का सर्वेक्षण उपकरण निकला। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हीलियम गुब्बारे से छोड़े गए इस उपकरण में रेडियोसोंडे लगा था, जो तापमान, आर्द्रता व हवा की जानकारी भेजता है। तकनीकी खराबी से यह गिरा।