हुज़ूर: एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी,जेपी अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 प्रदेश में राष्ट्रय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। भोपाल के जेपी अस्पताल के बाहर बुधवार को भी कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, कई जगहों पर हड़ताल के कारण अस्पतालों में काम प्रभावित होने की सूचना भी मिली है।