गाज़ीपुर: कल मतदान को लेकर 6 पोलिंग पार्टी स्थल से रवाना हो रहे है मतदान कार्मिक-पीजी कॉलेज में DM आर्यका अखौरी ने दी जानकारी
गाजीपुर में होने वाले 1 जून को मतदान को लेकर पीजी कालेज आरटीआई मैदान समेत 6 जगह पोलिंग पार्टी रवाना स्थल बनाये गए है। जहां से जिले के साथ विधानसभा के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान कार्मिक अपने अपने बूथ के लिए रवाना हो रहे है। इस बात की जानकारी DM ने पीजी कॉलेज में दी है। इस दौरान कहा निष्पक्ष, सुचितापूर्ण मतदान करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।