गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Gumla, Gumla | May 1, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दोदंग निवासी 18 वर्षीय रोहित उरांव, पिता राज उरांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम रोहित उरांव बाइक से कुछ सामान लेने घाघरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।