कहरा: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती घटना बिहरा थाना के बेला गांव का
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2024 सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ इसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जख्मी अविनाश कुंवर जो सिहौल का रहने वाला है। वह बकौर में पुल निर्माण स्थल पर गार्ड का कार्य करता है और आज कार्यस्थल पर जाने के दौरान बेला गांव के पास अचानक ट्रक सामने आ गया, उससे बचने के दौरान साइकिल गड्ढे में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।