बरौली: बरौली थाना पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी, भेजा गया कोर्ट
बरौली थाने की पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की हुई मौत मामले में गुरुवार को मृतक युवक के चाचा प्रभुनाथ प्रसाद के बयान पर स्कार्पियो सवार तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करने के बाद तीनों गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर दी। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने दी।