बरेली: नवाबगंज नगर में खनन माफियाओं द्वारा खनन करने का लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, की कार्रवाई की मांग
जनपद में खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में देखने में आया की नये पुल पनघैली नदी के पास खनन माफिया द्वारा खनन किया जा रहा। जिसका वीडियो लोगों द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इस मामले पर कार्रवाई की मांग की गई। देखने में आया की वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और इस पर कार्रवाई करने की बात कही।