कर्वी: पहाड़ी के ग्रामीणों ने पेयजल संकट पर किया प्रदर्शन, प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक में पेयजल संकट के बाद शनिवार सुबह 11 बजे डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह और एडीएम ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को एक सप्ताह में समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में तीन टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है तथा अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है।