सुसनेर: सुसनेर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की खरीदी शुरू, पहले दिन ₹5551 के अधिकतम भाव पर बिकी
डोल ग्यारस पर मंगलवार को आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नई उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुभ मुहूर्त में लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा नई सोयाबीन की खरीदी शुरू की किसान का स्वागत किया। मंडी सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के पहले दिन सोयाबीन का अधिकतम भाव 5551 रुपए प्रति क्विंटल रहा।