खरगोन: शहर के जैतापुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ब्रज धाम कॉलोनी के पास एक खेत के कुएं में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक की शिनाख्त जैतापुर निवासी प्रवीण (पिता बादल गुप्ता) के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई।