कांके: सदर अस्पताल के पास नो पार्किंग में खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस और रांची नगर निगम ने किया ज़ब्त
Kanke, Ranchi | Nov 8, 2025 सदर अस्पताल के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे नो पार्किंग में खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस और रांची नगर निगम ने जब्त किया है। गौरतलब है कि सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर हर दिन लोग बाइक स्कूटी को लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसे में सदर अस्पताल के अंदर एंबुलेंस को जाने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है।