बरेली: उर्स-ए-रजवी में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, सावन महीने में लंगरों से हटाया गया नॉनवेज, दरगाह मीडिया प्रभारी ने बताया
बरेली में 108वें उर्स-ए-रजवी के दौरान दरगाह आला हजरत ने सावन के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स के सभी लंगरों में इस बार नॉनवेज की जगह शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान की अपील पर यह कदम उठाया गया, जिसे गंगा-जमुनी तहज़ीब और की मिसाल माना जा रहा है।