हथुआ नगर पंचायत ने क्षेत्र के कई वार्डों के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। इन वाटर कूलरों के चालू होने के बाद शहर में आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी पब्लिक जगहों पर शुद्ध पेयजल मुफ्त में उपलब्ध होगा। नगर प्रशासन जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन करने वाला है।