सिकंदरा: सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए सुबह से जुटे, उमड़ा आस्था का सैलाब
सिकंदरा कस्बे स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की